सिलीगुड़ी, 28 अप्रैल (नि.सं.)।एक बार फिर सिलीगुड़ी नगर बोर्ड के काम के खिलाफ पार्षद रंजन शील शर्मा ने आवाज उठाई हैं। जिससे मेयर गौतम देव असमंजस में पड़ गए हैं। बताया गया है कि इस महीने की बोर्ड मीटिंग की बैठक आज आयोजित हुई।
मिटींग शुरू होते ही 36 नंबर वार्ड के पार्षद रंजन शील शर्मा ने टैक्स, होल्डिंग और म्यूटेशन को लेकर नगर बोर्ड के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने नगर निगम के कई कार्यों की आलोचना की। सत्ताधारी पार्टी के इस पार्षद के दबाव में मेयर गौतम देव असमंजस में पड़ गए हैं। हालांकि, मेयर गौतम देव ने कहा कि सभी मुद्दों को देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
