सिलीगुड़ी, 3 फरवरी(नि.सं)। सिलीगुड़ी के 46 नंबर वार्ड अंतर्गत पंचनई नदी से एक नवजात शिशु का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय निवासियों ने नदी में नवजात शिशु का शव देखा। इसके बाद तुरंत प्रधाननगर थाने को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को नदी से बाहर निकालकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।
