राजगंज में स्कूल छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में सनसनी

राजगंज, 24 फरवरी(नि.सं)। राजगंज क्षेत्र के कुकुरजान ग्राम पंचायत इलाके में एक स्कूल छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, कुकुरजान ग्राम पंचायत के कंचनश्री गांव निवासी जीवन राय की बड़ी बेटी, जो कक्षा 11 की छात्रा थी। रोज की तरह स्कूल से घर लौटी थी। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
शक होने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा को फंदे से लटका पाया। इसके बाद परिजन किसी तरह कमरे में दाखिल हुए और तुरंत राजगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया।
परिवार का दावा है कि छात्रा का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर बाहर घूमने जाते थे और मोबाइल पर नियमित बातचीत करते थे। घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी। परिजनों का प्रारंभिक अनुमान है कि किसी प्रेम प्रसंग के चलते छात्रा ने यह कदम उठाया हो सकता है।  घटना के बाद परिजनों ने संबंधित युवक के खिलाफ राजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *