पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी एक ग्राहक को ब्राउन शुगर बेचने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान पहले से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 27 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
पुलिस का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




