इस दौरान सुकांत मजूमदार ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर तृणमूल को निशाने पर लिया। उन्होंने हुमायूं कबीर को चेतावनी देते हुए कहा कि मस्जिद का नाम अपने पिता के नाम पर रखें। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करना गैर-जमानती अपराध है। मटियाब्रुज सामूहिक दुष्कर्म मामले में उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भी रैली में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।





