खोरीबाड़ी, 28 फरवरी(नि.सं.)। ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम माधव छेत्री है। वह खोरीबाड़ी के गोगारू जोत का रहने वाला है। बताया गया है कि गुरुवार की देर रात को गुप्त सूत्रों के आधार खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने खोरीबाड़ी के पानीटंकी संलग्न धाकरू मोड़ पर एक युवक को संदिग्ध बाइक के साथ हिरासत में लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 103 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक मादक पदार्थ किसी को देने के लिए आया था। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत पेश किया गया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।