नक्सलबाड़ी,6 जून (नि.सं)। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर और नकदी बरामदगी मामले में दो और मादक व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 15 मई को पुलिस ने नक्सलबाड़ी के टुकरिया मोड़ पर एक घर में छापेमारी कर 70 ग्राम ब्राउन शुगर और 2 लाख 65 हजार रूपए बरामद किया था। उसी रात पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस घटना में दो आरोपी तपेश बर्मन और बापी बर्मन फरार थे।
आखिरकार पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद कल रात शांतिनगर इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मादक कारोबार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।।