बागडोगरा,5 मई (नि.सं.)। पूरे देश के साथ-साथ बागडोगरा में भी बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बागडोगरा दारा गांव के बुद्ध मंदिर से एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा अपर बागडोगरा के पानीघाटा मोड़ संलग्न बुद्ध मंदिर होते हुए बागडोगरा के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा की।
बताया गया है कि 1973 में बागडोगरा दारा गांव में बुद्ध मंदिर के निर्माण करने के बाद मंदिर कमिटी आज 50वीं वर्षगांठ मना रही है। इस शोभायात्रा में बौद्धधर्म के लोग शामिल हुए। पालकी में गौतम बुद्ध की मूर्ति को सजाकर परिक्रमा की है।
बुद्ध मंदिर समिति के अध्यक्ष आकाश लामा ने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने शांति का संदेश दिया और सभी के साथ अभिवादन का आदान-प्रदान किया।
