सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड पर फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त करने उतरी व्यवसायी समिति

सिलीगुड़ी,19 दिसंबर (नि.सं)। सिलीगुड़ी के व्यस्त हिलकार्ट रोड पर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अब व्यवसायी संगठनों ने भी पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार को हिलकार्ट रोड व्यवसायी समिति के सदस्य सड़क पर उतरे और फुटपाथ पर कारोबार करने वाले दुकानदारों को व्यवसायी के प्रति जागरूक किया।
कुछ दिन पहले ट्रैफिक पुलिस की पहल पर फुटपाथ पर लगे कई अस्थायी दुकानों को हटाया गया था। इसके बाद व्यवसायी ने नगर निगम के साथ बैठक कर फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर कई नियम तय किए थे।
शुक्रवार को उन्हीं नियमों को लागू कराने के उद्देश्य से व्यवसायी समिति की ओर से अभियान चलाया गया। जिन दुकानदारों ने अपना सामान फुटपाथ के बाहर फैला रखा था, उन्हें तुरंत सामान दुकान के भीतर रखने का निर्देश दिया गया।
व्यवसायी समिति के सदस्यों ने बताया कि यह जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। चेतावनी देने के बावजूद यदि कोई दुकानदार नियमों का पालन नहीं करता है, तो पुलिस प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *