फांसीदेवा,15 फरवरी (नि.सं)। फांसीदेवा के काशीराम जोत इलाके में सुसाइड नोट लिखकर तीस्ता कैनाल में कूदकर एक व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मनोज कुमार डालमिया के रूप में हुई है, जो सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही फांसीदेवा थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। परिवार के सदस्य भी वहां पहुंच गए।
प्रशासन की पहल पर व्यवसायी के शव की तलाश के लिए तीस्ता कैनाल के सभी लॉक गेट बंद कर दिए गए है। खबर लिखे जाने तक आपदा प्रबंधन टीम द्वारा शव की खोजबीन जारी है। पुलिस ने मृतक की स्कूटी से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पूरे मामले की जांच फांसीदेवा थाने की पुलिस ने शुरू कर दी गई है।
