देशव्यापी हड़ताल का आह्वान, सिलीगुड़ी में मिला-जुला असर

सिलीगुड़ी,12 फरवरी (नि.सं.)। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी हड़ताल का असर सिलीगुड़ी में भी देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों में कई बाजार और दुकानें बंद रही। सुबह से ही हड़ताल के समर्थन में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया।
हालांकि आज से उच्च माध्यमिक परीक्षाएं भी शुरू हुई है। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन सेवाओं को हड़ताल से बाहर रखा गया। इसी कारण शहर में बस, ऑटो और टोटो की आवाजाही सामान्य है। कुछ स्थानों पर हड़ताल समर्थकों को दुकानों और बैंकों को बंद कराते हुए भी देखा गया। कुल मिलाकर शहर में हड़ताल का मिला-जुला प्रभाव रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *