सिलीगुड़ी, 4 अप्रैल (नि.सं.)। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न कराने के लिये प्रशासन द्वारा सभी प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में एसएसटी की टीम ने सिलीगुड़ी थाना और खालपाड़ा चौकी की पुलिस के साथ मिलकर जलपाईमोड़ पर नाका चेकिंग के दौरान एक वाहन से लाखों रुपये जब्त किए है। जानकारी के अनुसार बीती रात अभियान के दौरान चंपासारी निवासी प्रशांत बर्मन की गाड़ी को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 2 लाख 70 हजार रूपये बरामद हुए। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि प्रशांत बर्मन का गाजलडोबा में व्यवसाय है। वह कल रात वही से उन पैसे को लेकर अपने घर चंपासारी जा रहा था। तभी उसे पकड़ लिया गया। प्रशांत बर्मन को चुनाव आयोग की मॉनिटरिंग टीम के समक्ष पेश होने के लिए कहां गया है।उल्लेखनीय है कि पश्चिम विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही राज्य में आचार सहिंता भी लागू हो गई है। जिसके तहत यदि कोई भी व्यक्ति द्वारा 50 हजार से अधिक नकद ले जाने पर वैध दस्तावेज दिखाना अनिवार्य है। अन्यथा इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए रुपए जब्त की जा सकती है।
