फांसीदेवा, 5 अप्रैल (नि.सं.)। गांव से लगातार मवेशियों के गायब होने की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल था। आखिरकार तेंदुए के पकड़ में आने के बाद फांसीदेवा के घोषपुकुर स्थित फौजीजोत इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।जानकारी के अनुसार, पिछले करीब एक महीने से फौजीजोत के निवासी तेंदुए के आतंक से परेशान थे। लगातार मवेशी गायब हो रहे थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में पिंजरा लगाने की मांग की। कुछ दिन पहले ही अनानास के बागान से तेंदुए के एक शावक को भी बरामद किया गया था। वहीं, दो दिन पहले एक व्यक्ति के निजी चाय बागान में घोषपुकुर वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था।
आज सुबह एक तेंदुआ उस पिंजरे में कैद हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए तेंदुए का पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, उसके बाद उसे घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने से इलाके के लोगों में फिलहाल राहत की सांस ली है, लेकिन अभी भी और तेंदुए होने की आशंका से लोग चिंतित है।
