चाय बागान के नाले में मिला तेंदुए का एक शावक

नक्सलबाड़ी,5 अगस्त(नि.सं.)। नक्सलबाड़ी के पहाड़गुमिया चाय बागान के नाले में तेंदुए का शावक दिखने से सनसनी फैल गई। फिलहाल वन विभाग द्वारा उस पर निगरानी रखी जा रही है। बताया गया है कि चाय बागान में चाय की पत्तियां तोड़ने के दौरान श्रमिकों ने नाले में तेंदुए के उक्त बच्चों को देखा। इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। खबर मिलते ही बागडोगरा रेंज,एलिफेंट क्वायट और जम्बू ट्रूप्स के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।


शावकों को उनकी मां के पास लौटाने के लिए वनकर्मियों ने इलाके को घेर दिया है और निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए गए। इसके बाद एक शावक को तेंदुए की मां ने नाले से निकालकर ले गई है। हालांकि, नाले में अभी भी एक तेंदुए का बच्चा है। इसलिए वनकर्मी उस पर नजर बनाए हुए हैं। इस संबंध में कार्शियांग फरेस्ट डिवीजन के डीएफओ देवेश पांडे ने कहा कि चाय बागान में श्रमिकों की आवाजाही रोक दी गई है। वनकर्मी 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayancasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom giriş