फांसीदेवा,30 अप्रैल (नि.सं.)। चलती ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री घायल हो गया। यह घटना आज फांसीदेवा ब्लॉक अंतर्गत निजबाड़ी स्टेशन के पालपाड़ा में घटी है। यात्री हल्दीबाड़ी-सियालदह जाने वाली ट्रेन से गिर कर घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसा उक्त यात्री ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था। तभी वह अचानक ट्रेन से गिर गया। घायल युवक का नाम रिजू बनर्जी है। वह एनजेपी इलाके का निवासी है। घटना के बाद फांसीदेवा पुलिस ने घायल युवक को बरामद कर फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले गये। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा दिया गया। फांसीदेवा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
