सिलीगुड़ी, 22 फरवरी (नि.सं.)। पीडब्ल्यूडी की तरफ से आज से छह दिनों के लिए महानंदा एक नंबर ब्रिज को बंद कर दिया गया है। इस दौरान वाहनों का आवागमन दूसरे ब्रिज के ऊपर से होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में 2 दिनों की भारी बारिश के कारण बालासन ब्रिज का तीन नंबर पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी पर सवाल खड़े किये जा रहे थे।
इसलिए इस बार पीडब्ल्यूडी कोई भी अनदेखी करनी नहीं चाहती है। महानंदा ब्रिज शहर का मुख्यतः और केंद्र स्थल है। इसलिए अगर यह ब्रिज अचानक क्षतिग्रस्त हो जाती है तो आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाएगी। इसलिए पीडब्ल्यूडी पहले से महानंदा ब्रिज की मरम्मती कार्य शुरू कर दी है। इधर, आज सुबह से ब्रिज पर जाम की समस्या दिखना शुरू हो गया है।
वाहनों की लंबी कतार के साथ-साथ आम लोगों को भी आवाजाही करने में काफी समस्या हो रही है। लोगों के अनुसार, छह दिनों के लिए ब्रिज बंद हो जाने के कारण उन लोगों को पैदल ब्रिज पार करना पर रहा है। वही अब लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य पर पहुंच रहे है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ब्रिज का मरम्मत कार्य चल रहा है। यह अच्छा है। इसके लिए थोड़ी तो समस्या का सामना करना पड़ेगा।