प्रधान नगर थाना की बड़ी सफलता, चर्च में चोरी कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,19 फरवरी (नि.सं)। करीब एक महीने पहले चर्च में हुई चोरी की घटना का आखिरकार खुलासा हो गया है। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस  के अंतर्गत प्रधान नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, जनवरी महीने में दागापुर बंदरीजोत इलाके स्थित एक चर्च में रात के अंधेरे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। रोज़ की तरह चर्च बंद कर कर्मचारी अपने घर चले गए थे, लेकिन अगली सुबह जब चर्च खोला गया तो अंदर रखा सामान गायब मिला।
2 जनवरी को इस संबंध में प्रधान नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और लगातार छानबीन के बाद आखिरकार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। बीती रात पुलिस ने बंदरीजोत इलाके से कुशल दर्जी नामक युवक को गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि चोरी का सामान कहां बेचा गया और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *