मुख्यमंत्री की शीघ्र स्वस्थ होने के लिए राजगंज तृणमूल कांग्रेस की ओर से यज्ञ का आयोजन  

राजगंज,11 मार्च (नि.सं.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शीघ्र स्वस्थ होने के लिए राजगंज तृणमूल कांग्रेस की ओर से यज्ञ का आयोजन किया गया। गुरुवार को तृणमूल की राजगंज ब्लॉक कमिटी की पहल पर राजगंज के श्रीसंघ मैदान में यज्ञ और प्रार्थना शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राजगंज विधानसभा के तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार खगेश्वर राय के साथ सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे। खगेश्वर राय ने कहा कि मुख्यमंत्री को धक्का देकर गिराने में भाजपा की चाल है।


ताकि वे चुनाव प्रचार नहीं कर सके। लेकिन भाजपा का वह उद्देश्य सफल नहीं होगा। कार्यक्रम में ब्लॉक तृणमूल के चेयरमैन मोशर्रफ हुसैन, अध्यक्ष  लखिया मोहन राय, युवा अध्यक्ष तुषार कांति दत्ता और अन्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नामांकन पत्र जमा करने के लिए नंदीग्राम गई थी। इस दौरान वे घायल हो गई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *