कमिश्नर ने बेली ब्रिज पर खास नजरदारी रखने के दिये निर्देश

सिलीगुड़ी , 23 दिसंबर (नि.सं.)। रात के समय बेली ब्रिज से जबरन गुजरने वाली मालवाही वाहनों के खिलाफ कमिश्नर गौरव शर्मा सख्त हो गये है। कमिश्नर ने ट्रैफिक डीसी अभिषेक गुप्ता और डीसीपी कुंवर भूषण सिंह को इस विषय पर खास नजरदारी रखने के साथ ही जबरन मालवाही गाड़ी को बेली ब्रिज से ले जाने वालों पर कड़ी से कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए हैं।


उल्लेखनीय है कि गत रविवार देर रात को बेली ब्रिज से जबरन दादागिरी करके मालवाही गाड़ी को ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा रोकने पर स्थानीय कुछ लोग पुलिस के साथ ही बहस कर रहे थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे थे।

वहीं, आज इस इस संबंध में कमिश्नर गौरव शर्मा ने कहा कि बेली ब्रिज से किसी भी तरह का मालवाही वाहन नहीं जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग जबरन बेली ब्रिज से मालवाही वाहन ले जा रहे है। उन लोगों पर कारवाई होगी। जरूरत पड़ने पर उन लोगों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *