नक्सलबाड़ी, 11 दिसंबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कई मांगों को लेकर नक्सलबाड़ी बीएलएलआरओ कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि बीएलएलआरओ कार्यालय में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है। भू-राजस्व विभाग दलालों से भरा पड़ा है। क्षेत्र में अवैध तरीके से जमीन का चरित्र बदला जा रहा है। नया बीएलएलआरओ किसी भी काम को करने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। इलाके में अवैध रूप से खनन का काम चल रहा है, लेकिन विभाग को इसकी जानकारी नहीं है।
इन सभी आरोपों को लेकर नक्सलबाड़ी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से बीएलएलआरओ कार्यालय तक एक रैली निकाली गई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन के साथ ज्ञापन सौंपा। वहीं, बीएलएलआरओ देबराज बाग ने कांग्रेस की शिकायत को निराधार बताया है। उन्होंने कहा आम लोगों द्वारा लाई गई समस्याओं को देखा जाता है।
नक्सलबाड़ी बीएलएलआरओ कार्यालय के समक्ष कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी: हार्ट अटैक से सिविक वालंटियर का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
सिलीगुड़ी, 14 नवंबर (नि.सं.)। हार्ट अटैक से सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के माटीगाड़ा थाने में तैनात सिविक वालंटियर पुष्कर तमांग (36) का निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन से सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिन ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल इलाके स्थित एक निजी अस्पताल…
सिलीगुड़ीबाल दिवस पर सिलीगुड़ी महिला थाने की अनूठी पहल, नृत्य, चित्रकला और कविता प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सिलीगुड़ी, 14 नवंबर (नि.सं.)। बाल दिवस के अवसर पर सिलीगुड़ी महिला थाने की ओर से बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मकता और छिपी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। सिलीगुड़ी महिला थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में चित्रकला…
सिलीगुड़ीछठ पूजा को लेकर नए रूप में सज रहा सिलीगुड़ी का सूर्य मंदिर, 150 व्रती करेंगे सूर्यदेव की आराधना
सिलीगुड़ी, 14 नवंबर (नि.सं.)। छठ महापर्व को लेकर सिलीगुड़ी के समरनगर स्थित गीता देवी छठ घाट का सूर्य मंदिर नए रूप में सजकर तैयार हो रहा है। महानंदा और महिषमारी नदी के बीच स्थित उत्तर बंगाल के इस एकमात्र सूर्य मंदिर में छठ पूजा को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। घाट की साफ-सफाई, मंदिर की रंगाई-पुताई, पंडाल निर्माण…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी: मां संतोषी छठ पूजा घाट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी
सिलीगुड़ी, 14 नवंबर (नि.सं.)। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी नगर निगम के 5 नंबर वार्ड स्थित मां संतोषी छठ पूजा घाट का पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही, छठ पूजा के दौरान बड़ी…
