इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर घटनाओं के खिलाफ विरोध जताया। जुलूस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
दार्जिलिंग जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबिन भौमिक ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक माहौल में राजनीतिक नेताओं के खिलाफ धमकी और हमले जैसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। दिल्ली की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।





