व्यवसायियों का आरोप है कि आम लोगों की आवाजाही की सुविधा को ध्यान में रखे बिना रेलवे ने अचानक रेलगेट बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ कारोबार पर भी असर पड़ा है। विशेष रूप से पूजा के मौसम में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से व्यवसायियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
फुलेश्वरी व्यवसायियों समिति के अध्यक्ष प्रसनजीत चक्रवर्ती ने कहा कि रेलवे ने बिना उचित योजना के अचानक रेलगेट बंद कर दिया, जिससे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने आम लोगों और व्यवसायियों के हित में जल्द से जल्द रेलगेट खोलने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द रेलगेट नहीं खोला गया तो समिति बड़े आंदोलन की राह अपनाएगा।





