खोरीबाड़ी में ‘आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान’ योजना के फ्लेक्स पर भाजपा का पोस्टर चिपकाने को लेकर विवाद

खोरीबाड़ी,13 फरवरी(नि.सं.)। खोरीबाड़ी में ‘आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान’ योजना के फ्लेक्स पर मुख्यमंत्री के चेहरे पर भाजपा के पोस्टर चिपकाने पर विवाद खड़ा हो गया है। घटना खोरीबाड़ी के नेताजीपल्ली गांव की है। इस घटना से तनाव पैदा हो गया है।कथित तौर पर मुख्यमंत्री के बैनर ‘आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान’पर BJP के पोस्टर चिपकाए गए। तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने ऐसा किया है। तृणमूल कांग्रेस ने खोरीबाड़ी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर पूरी घटना के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
वहीं, भाजपा नेता कल्याण कुमार प्रसाद ने कहा कि हमारी पार्टी में यह कल्चर नहीं है। उन्होंने आगे कहा तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बंगाल में भ्रष्ट सरकार को बदलने की मांग के लिए ऐसा किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *