सिलीगुड़ी नगर निगम के वर्तमान बोर्ड की चौथी वर्षगांठ पर ‘रिपोर्ट कार्ड पेश’

सिलीगुड़ी, 22 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दीनबंधु मंच में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद पिछले चार वर्षों में नगर निगम द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों का ‘रिपोर्ट कार्ड’ प्रस्तुत किया गया। साथ ही वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से उन कार्यों की झलक भी उपस्थित लोगों को दिखाई गई।
इस अवसर पर मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, पद्मश्री से सम्मानित महेंद्रनाथ रॉय, नगर निगम के कमिश्नर, मेयर परिषद के सदस्य, पार्षद तथा शहर के विभिन्न वर्गों के विशिष्ट नागरिक उपस्थित थे।


कार्यक्रम में शिक्षा और खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ‘टॉक टू मेयर’ पहल के तहत रचनात्मक और महत्वपूर्ण सुझाव देने वाले नागरिकों को ‘सचेतन नागरिक सम्मान’ से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए, जिनका नगर निगम अधिकारियों ने सीधे जवाब दिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी नागरिक सेवाओं और शहर के विकास कार्यों को इसी गति से आगे बढ़ाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *