नाम घोषित होते ही घर-घर प्रचार में जुटे CPI(M) उम्मीदवार झरेन राय

नक्सलबाड़ी, 17 मार्च (नि.सं.)। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट से CPI(M) उम्मीदवार झरेन राय ने नाम घोषित होते ही चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने राज्य कमेटी सदस्य गौतम घोष और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इलाके में घर-घर जाकर प्रचार किया। इस दौरान नक्सलबाड़ी के सीमावर्ती इलाका बड़ा मनीराम और ताराबाड़ी गांव में लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा।
झरेन राय ने लोगों से हाथ जोड़कर वोट देने की अपील की। झरेन राय ने कहा कि CPI(M) सालभर जनता के साथ रहती है और लोगों से लोकतांत्रिक अधिकारों का सही उपयोग करने की अपील की।
उन्होंने यह भी कहा कि मुकाबला भले ही तृणमूल कांग्रेस और भाजपा से हो, लेकिन इस बार जनता बदलाव चाहती है और CPI(M) के पक्ष में माहौल बन रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *