लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के नाम पर उत्पीड़न का आरोप, नक्सलबाड़ी में बीडीओ कार्यालय पर सीपीआईएम का अभियान

नक्सलबाड़ी, 28 जनवरी(नि.सं.)। “लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी” के नाम पर आम लोगों को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को नक्सलबाड़ी में सीपीआईएम की ओर से बीडीओ कार्यालय अभियान किया गया। सीपीआईएम नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया तथा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।


इस दौरान SIR सुनवाई केंद्र स्थित बीडीओ कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। सीपीआईएम का आरोप है कि नक्सलबाड़ी में SIR हियरिंग के नाम पर आम जनता को बेवजह परेशान किया जा रहा है। श्रमिकों से लेकर संख्यालघु समुदाय और सीमांत इलाकों के लोगों को चुन-चुनकर सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने उत्पीड़न कम करने के लिए बूथ स्तर पर ही सुनवाई केंद्र स्थापित करने की मांग की है। साथ ही प्रवासी मजदूरों को परेशान करना बंद करने, चुनिंदा संख्यालघु लोगों को ही सुनवाई के लिए बुलाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा हाल ही में एक बीएलओ पर पैसे लेकर SIR कराने के आरोप की निष्पक्ष जांच कर दोषी बीएलओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। सिटू के जिला सचिव गौतम घोष ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *