क्रिसमस पर सिलीगुड़ी के बंगाल सफारी पार्क में उमड़ी लोगों की भीड़

सिलीगुड़ी, 25 दिसंबर (नि.सं.)। शहरवासी क्रिसमस के उत्साह में हैं। सिलीगुड़ी के बंगाल सफारी पार्क में भीड़ उमड़ रही है। सिलीगुड़ी का बंगाल सफारी पार्क पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। हर साल जब सर्दियां आती हैं तो बंगाल सफारी पार्क में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। कई लोग क्रिसमस या नए साल जैसे विशेष दिनों पर पार्क में आते हैं।
बुधवार सुबह से ही बंगाल सफारी पार्क में काफी लोग देखे जा रहे हैं। शहर के अलावा विभिन्न जगहों से आये पर्यटक बंगाल सफारी पार्क में क्रिसमस का लुत्फ उठा रहे हैं।
इस दिन पर्यटकों ने कहा कि वे क्रिसमस के मौके पर सिलीगुड़ी बंगाल सफारी पार्क आये हैं। यहां हम भी बच्चों के साथ क्रिसमस का आनंद ले रहे है।बंगाल सफारी का माहौल बेहद खूबसूरत है। पर्यटकों ने कहा कि यहां खा-पीकर यह दिन मनाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *