डकैती के मनसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, 3 बदमाश गिरफ्तार

प्रधाननगर थाना की पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अभियान चलाकर डकैती के मनसूबे पर पानी फेरते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अतीकूर रहमान, मुहम्मद सुलेमान हक और राजू राय है। ये सभी चंपासारी संलग्न इलाके के निवासी बताए गए है। जानकारी के अनुसार बीते कल रात लगभग 1 बजे पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि दार्जिलिंग मोड़ संलग्न इलाके में कई बदमाश जमा हुए है। इस सूचना के आधार पर प्रधाननगर थाना की पुलिस ने अभियान चलते हुए डकैती की योजना को विफल कर दिया। साथ ही 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से धारदार हथियार भी बरामद किये गये। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *