डकैती की योजना पर पुलिस ने फेरा पानी, चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,21 अक्टूबर (नि.सं.)। डकैती की योजना पर पानी फेरते हुए सिलीगुड़ी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम विशाल राउत, प्रदीप पासवान, छोट्टू हेला और रंजन साहनी है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वहारा कॉलोनी के बाजार इलाके में रविवार की देर रात को 10-12 युवकों का एक गिरोह डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे। लेकिन सिलीगुड़ी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने गुप्त सूत्रों के आधार पर अभियान चलाया और डकैत गिरोह के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

पुलिस ने अभियान चलाते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस को आता देख बाकी सदस्य भागने में कामयाब हो गए। आज सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

holiganbet girişcasibom 780JOJOBETjojobetcasibomcasibom giriş güncel adresjojobet girişcasibom 760 girişgüncel girişlerCasibom GirişJojobethttps://jojobetgirisler.com/https://jojo-bet-giris.com/jojobetcasibomCasibom GirişCasibomcasibomcasibomCasibom