सिक्किम,20 अप्रैल (नि.सं.)। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग आज नई दिल्ली में बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान बौद्ध नेता ने मुख्यमंत्री तमांग और सिक्किम के सभी लोगों के लिए शांति, कल्याण और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक के माध्यम से जानकारी दी कि अक्टूबर के महीने में उन्होंने दलाई लामा को सिक्किम आने का निमंत्रण दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि14वें दलाई लामा से मुलाकात करके वे अत्यधिक प्रसन्न और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
