दार्जिलिंग जिले के जय हिंद वाहिनी के अध्यक्ष बने कमल कुमार गोयल

सिलीगुड़ी, 30 अगस्त (नि.सं.)। कमल कुमार गोयल दार्जिलिंग जिले के जय हिंद वाहिनी कमिटी के अध्यक्ष बने है। यह जय हिंद बहिनी पश्चिम बंगाल के प्रत्येक ब्लॉकों में काम करती है और सामाजिक न्याय दिलाने के साथ-साथ धार्मिक सद्भाव कायम रखने का काम करती है। इस बार कमल कुमार गोयल को दार्जिलिंग जिले में जय हिंद वाहिनी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पश्चिमबंग जय हिंद वाहिनी के अध्यक्ष कार्तिक बनर्जी ने यह बात कही है। कमल कुमार गोयल ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दिए गए कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *