सिलीगुड़ी,8 मार्च (नि.सं.)। पूरे देश के साथ सिलीगुड़ी में भी आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। दार्जिलिंग जिला महिला कांग्रेस की ओर से सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है।
इस कार्यक्रम में दार्जिलिंग जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रूमा नाथ सहित दार्जिलिंग जिला महिला कांग्रेस की अन्य अधिकारी उपस्थित थे। दार्जिलिंग जिला महिला कांग्रेस ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देकर और चॉकलेट खिलाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।