फांसीदेवा, 31 मार्चर्च (नि.सं.)। फांसीदेवा के एक BLO का नाम विचाराधीन होने के बाद इस बार काट दिया गया। बताया जा रहा है कि फांसीदेवा के बुधारूगांव के बूथ नंबर 27/219 में 892 वोटर्स थे।
पहली पूरी लिस्ट जारी होने के बाद 344 वोटर्स के नाम विचाराधीन थे। जैसे ही दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी हुई, 322 वोटर्स के नाम काट दिए गए। लिस्ट में सिर्फ 22 वोटर्स के नाम जोड़े गए। इस बूथ के सबसे अहम BLO का नाम भी काट दिया गया है। नाम कटते ही काटे गए वोटर्स ने आज इलाके में टायर जलाकर अपना गुस्सा जताया।
वोटर्स ने चेतावनी दी कि नाम जुड़वाने पर ही बूथ में वोटिंग होगी, नहीं तो वे वोटिंग बंद कर देंगे। वोटरों का आरोप है कि चुनाव आयोग ने चुन-चुन कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम हटाए है। उनका कहना है कि 2002 से वोटर लिस्ट में नाम होने और पुराने दस्तावेज दिखाने के बावजूद भी उनके नाम काट दिए गए है।
