दिल्ली में भाजपा की जीत, सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

सिलीगुड़ी, 8 फरवरी (नि.सं.)।दिल्ली में 27 सालों बाद हर जगह भगवा नजर आ रहा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। सिलीगुड़ी में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।


भाजपा के प्रवेश बर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया। दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत से पूरे देश में भाजपा के नेता और समर्थक जश्न मना रहे है।विभिन्न स्थानों के अलावा सिलीगुड़ी में भी भाजपा की ओर से विजय जुलूस निकाला गया।

यह जुलूस हाशमी चौक से शुरू होकर गुरुनानक चौक होते हुए पुनः हाशमी चौक पर समाप्त हुआ। इस जुलूस में भारतीय जनता पार्टी सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष अरुण मंडल समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *