नक्सलबाड़ी, 8 फरवरी (नि.सं.)। दिल्ली में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। नक्सलबाड़ी में भाजपा की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दीं। भाजपा मंडल के सदस्यों ने नक्सलबाड़ी में एक जुलूस निकाली।
जुलूस में भाजपा विधायक आनंदमय बर्मन शामिल हुए। विधायक आनंदमय बर्मन ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्ट आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया है।अगले साल बंगाल में भी भाजपा सत्ता में आएगी। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मन में डर पैदा हो जाएगा।