दिल्ली पुलिस ने सिलीगुड़ी से करोड़ों की ठगी करने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना

सिलीगुड़ी, 11 जनवरी (नि.सं.)। करोड़ों रूपये ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने सिलीगुड़ी से दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट की निर्देश पर ट्रांजिट रिमांड पक लेकर दिल्ली रवाना हो गई। आरोपियों की पहचान दिल्ली के रहने वाले अजीब लियाकत खान (36) और मध्यप्रदेश के निवासी आकाश सिंह राजपूत (27) के रूप में की गई है।


बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले दिल्ली के नोएडा साइबर थाने में एक व्यक्ति ने लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर अढ़ाई करोड़ रूपये ठगी के मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए दिल्ली साइबर टीम ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि पुलिस के शिकंजे से दो आरोपी फरार चला रहे थे। इस दौरान दिल्ली साइबर टीम को दोनों फरार आरोपियों का मोबाइल टॉवर लोकेशन सिलीगुड़ी मिला। इसके बाद दिल्ली साइबर टीम बुधवार को सिलीगुड़ी पहुंची।

बाद में प्रधान नगर थाना की मदद से चंपासारी से देवीडांगा जाने वाली उत्पल नगर इलाका संलग्न चिल्ड्रेन पार्क इलाके एक होटल में अभियान चलाकर पांच लोगों को हिरासत में लिया। पांचों से गहन पूछताछ के बाद पांच में से दो आरोपी अजीब लियाकत खान और आकाश सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट की निर्देश पर दिल्ली साइबर टीम दोनो आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना हो गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom girişCasibom Girişcasibomcasibomcasibom 780