सिलीगुड़ी,9 जून (नि.सं)। देवीडांगा में रविवार रात को हुई गोली कांड के बाद आज बाजार बंद कर विरोध किया गया। सुबह देवीडांगा बाजार के व्यवसायियों ने बंद रखने का निर्णय लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मादक कारोबारके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जान से मारने के उद्देश्य तीन राउंड फायरिंग की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गोली चलाने वाले दीपक कामती उर्फ दीपू को गिरफ्तार करने के साथ बंदूक,मैंगजीन और एक चली हुई गोली की सेल बरामद किया।बीती रात की घटना के बाद से इलाके में अभी भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना के विरोध में आज देवीडांगा इलाके में बंद का आह्वान किया है। इलाके की दुकानें पूरी तरह से बंद हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि देवीडांगा से मादक कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जाए।
