धड़ल्ले से बाजारों में जंगली जानवरों का मांस हो रहा था बिक्री, वन विभाग ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,8 नवंबर (नि.सं.)। विभिन्न जंगलों से जंगली जानवरों का शिकार कर कच्चे मांस बाजार सहित विभिन्न जगहों पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। आखिरकार बैकुंठपुर डिवीजन अंतर्गत डाबग्राम रेंज के वनकर्मियों ने शिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।


वन विभाग सूत्रों के अनुसार लंबे समय से जंगली जानवरों का शिकार कर उनका कच्चा मांस बाजार सहित विभिन्न जगहों पर बेचेन की खबर उन्हें मिली। इसके बाद उनकी तरफ से घटना की जांच शुरू की गई।

इस बीच आज सुबह गुप्त सूत्रों के आधार पर वन विभाग के 13 लोगों की एक टीम ने बैकुंठपुर डिवीजन के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया और आखिरकार वन कर्मियों ने नेपाली बस्ती से कृष्ण कुमार छेत्री नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक बंदूक, दो धनुष-बाण, दो खुकरी समेत मोर और कछुआ का चामड़ा बरामद किया गया है।


इस संबंध में बैकुंठपुर डिवीजन के एडीएफओ जयंत मंडल ने कहा क हमें सूचना मिली थी। उसी के मुताबिक हमने अभियान चलाया। घटना की जांच की जा रही है।

वहीं, डाबग्राम रेंज के रेंजर श्यामाप्रसाद चाकलादार ने कहा कि13 लोगों की एक टीम ने अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही शिकार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उपकरण भी बरामद किए गए। हम मामले की जांच शुरू की गयी है। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *