दिनदहाड़े घर में चोरी की घटना को अंजाम देते रंगे हाथ पकड़े गए दो युवक

फूलबाड़ी,24 सितंबर(नि.सं.)।फूलबाड़ी में दिनदहाड़े एक घर में चोरी करने आये दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज फूलबाड़ी 2 ग्राम पंचायत के सिपाईपाड़ा इलाके में दो युवक घर की दीवार फांदकर घर में घुस आए। घर से कुछ सामान लेकर भाग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।


स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर एक पेड़ से बांध कर रखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके के हर घर से सामान की चोरी हो रही थी। कई लोगों का अनुमान है कि गिरफ्तार दोनों युवक इन सभी चोरियों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayancasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibom