दीपावली पर लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

सिलीगुड़ी, 03 नवंबर (नि.सं.)। दीपावली पर लाइट लगाने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। यह घटना सिलीगुड़ी के सूर्यसेन कॉलोनी के पाइप लाइन इलाके में घटी है। मृतक की पहचान हराधन मंडल (23) के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार हराधन मंडल एनजेपी गेट बाजार का रहने वाला था। उनकी चाय की एक छोटी सी दुकान है। यह दुकान उसकी मां चलाती है। उसके पिता का कुछ साल पहले ही निधन हो गया था।

दीपावली में हराधन कुछ रुपया कमाने के लिए अपने छोटे भाई नीलरतन के साथ पाइप लाइन इलाके के एक घर में लाइट लगाने गए थे। लाइट लगाने के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से हराधन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आनन – फानन में घायल अवस्था में हराधन को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया।


लेकिन ट्रैफिक जाम में फंसने की वजह से युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि अगर सही समय पर अस्पताल में इलाज कराया जाता तो वह बच सकता था। इधर, घटना के बाद से ही इलाके में मातम छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomCASİBOMholiganbet girişcasibomcasibom 780JOJOBETjojobetcasibomcasibom giriş güncel adresjojobet girişcasibom 760 girişcasibom güncelcasibomcasibom girişbahis siteleriCasibom Girişcasibom girisiCasibomgüncel girişlerCasibom GirişJojobethttps://jojobetgirisler.com/https://jojo-bet-giris.com/