सिलीगुड़ी नगर निगम की पहल पर दिव्यांग प्रमाणपत्र वितरण शिविर आयोजित

सिलीगुड़ी, 14 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम की पहल पर बाघाजतीन पार्क में दिव्यांग प्रमाणपत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार, शिविर में आए आवेदकों का पहले डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वहीं पर जल्द से जल्द दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था की गई, ताकि दिव्यांग व्यक्तियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निगम की इस पहल से कई लोगों को राहत मिली है।
इस मौके पर मेयर गौतम देव ने कहा कि दिव्यांग लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम समय-समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने कहा कि कई लोगों की स्थिति देखकर मन दुखी हो जाता है। नगर निगम का प्रयास है कि जिन लोगों को इलाज की जरूरत है, उन्हें उचित चिकित्सा सेवाएं और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *