दो देशों के नगरिकता के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

दो देशों के नगरिकता के साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम माणिक इस्लाम है।


बताया गया है कि रविवार रात करीब 10 बजे बांग्लादेश से फूलबाड़ी स्थित बंगलाबांधा सीमा पार करते समय बीएसएफ ने एक बांग्लादेशी युवक को पकड़ा। जांच के दौरान युवक के पास से दो देशों की नागरिकता के साथ कई दस्तावेज बरामद किये गये। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर बीएसएफ ने न्यू जलपाईगुड़ी थाने को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आज उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। इधर, युवक के पास दो देशों की नागरिकता कहा से आयी, इसकी जांच पुलिस कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *