सिलीगुड़ी, 13 जनवरी (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने दो छिनतई बाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रणय राय (31) और आकाश प्रधान (21) है।
बताया जा रहा है कि प्रणय और उसका साथी आकाश दोनों माटीगाड़ा के दुर्गा मंदिर संलग्न इलाके में एक राह चलती महिला के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज होने के बाद माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक की पुलिस मामले की जांच करते हुए बीती रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेशकर पुलिस ने रिमांड पर लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
