सिलीगुड़ी,13 मार्च (नि.सं.)। भक्ति नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग मामलों को सुलझाया है। पुलिस ने चोरी के दो मामलों की जांच करते हुए चोरी का सामान बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपियों के नाम प्रकाश बर्मन और शंभू साहा है।
सूत्रों के अनुसार मार्च महीने में भक्ति नगर थाना अंतर्गत भानु नगर इलाके एक घर में चोरी की घटना घटी थी। बदमाश घर से सोने के जेवरात लेकर चंपत हो गये थे। जिसके बाद इस संबंध में थाने में एक शिकातय दर्ज करवाई गई थी। शिकातय के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने पहले तीन चोर को गिरफ्तार किया। इसके बाद इन चोरों से पूछताछ के बाद पुलिस को चोरी का सोना खरीदने वाले दुकानदार पता चला। बाद में पुलिस रविवार को चोरी का सामान खरीदने वाले सोने की दुकान के मालिक प्रकाश बर्मन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का 93 ग्राम सोना भी बरामद किया है।
वहीं दूसरा मामला जनवरी माह में प्रणामी मंदिर रोड स्थित एक घर में सोना सफाई के नाम पर ठगी की गई थी। इस मामले की जांच करते हुए भक्ति नगर थाना की सादे पोशाक पुलिस ने शंभू साहा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस 22 ग्राम सोना भी बरामद किया। दोनों आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।