सिलीगुड़ी, 24 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी में एक चिकित्सक पर हमले की घटना के विरोध में उनके सहकर्मी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।
जानकारी के अनुसार, आयोजित विरोध कार्यक्रम में केवल अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी ही नहीं, बल्कि विभिन्न क्लबों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सहकर्मियों का कहना है कि पीड़ित सिर्फ एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए है।
इस संबंध में चिकित्सक के सहकर्मी एमडी अब्बू मियां ने कहा कि किसी भी डॉक्टर के साथ इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
