राजगंज, 30 अगस्त (नि.सं.)। दो दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव आज बरामद किया गया। राजगंज ब्लॉक के संन्यासीकाटा ग्राम पंचायत के पागला हाट में घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि ब्रह्मतल पाड़ा निवासी मोंटू कुमार सिंह सोमवार की सुबह अपने घर से निकलने थे। जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने राजगंज थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
इसी बीच आज सुबह स्थानीय लोगों ने गांव के एक तालाब में शव देखा। इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त मोंटू के रूप में किया।घटना की खबर पर राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव बरामद

Share this story
More from उत्तर बंगाल
फूलबाड़ी में मालवाहक वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
फूलबाड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। काम पर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी है। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना रविवार सुबह सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलबाड़ी के अमाईदीघी इलाके में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान फांसीदेवा ब्लॉक के रहमजोत निवासी गौरांग बर्मन के रूप में हुई…
सिलीगुड़ीखालपाड़ा में थाने के पास गली में खड़ी बंद गाड़ी में लगी आग से मची अफरा-तफरी
सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के खालपाड़ा इलाके में थाने के पास एक गली में खड़ी बंद गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते गाड़ी से धुआं और आग की लपटें उठने लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उक्त गाड़ी पिछले कुछ समय से गली में खड़ी…
सिलीगुड़ीडाबग्राम में युवती की रहस्यमयी मौत मामले में मां और पड़ोसी महिला गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के डाबग्राम में 23 वर्षीय युवती तनिषा घोष की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस ने मां दीपशिखा घोष और पड़ोसी महिला पलाशी दास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। गौरतलब है कि बीते 19 नवंबर को 23 नंबर वार्ड में तनिषा घोष की रहस्यमयी मौत…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में सोना चोरी के मामले में भाजपा युवा नेता गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में
सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में सोना चोरी के मामले में डाबग्राम-फुलबाड़ी के भाजपा युवा नेता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नयन सरकार के रूप में हुई है। वह डाबग्राम-फुलबाड़ी नंबर 3 मंडल के भाजपा युवा मोर्चा का सचिव है। इस मामले में एनजेपी थाने की पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है…
