डुआर्स के कलाबाड़ी चाय बागान में तेंदुए के हमले में महिला घायल

अलीपुरद्वार,13 सितंबर (नि.सं.)। डुआर्स के कलाबाड़ी चाय बागान में तेंदुए के हमले में एक महिला श्रमिक घायल हो गई। घायल महिला कर नाम रेशमा खरिया (36) है। जिसका फिलहाल अलीपुरद्वार के बीरपाड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है।


बताया गया है कि गुरुवार को बागान से काम कर घर लौटते वक्त तेंदुए ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेंदुए द्वारा खरोंचने और काटने के निशान हैं।

घटना के बाद उसे बरामद कर पहले बानरहाट अस्पताल ले जाया गया, जहां से महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे बीरपाड़ा अस्पताल में भर्ती रेफर कर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *