डॉ. महेंद्र नाथ रॉय को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा, घोषणा होते ही हुए भावुक 

सिलीगुड़ी, 26 जनवरी(नि.सं.)।  डॉ. महेंद्र नाथ रॉय को पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा होते ही वे भावुक हो गए।


प्रोफेसर महेंद्र नाथ रॉय उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के पूर्व डीन और अलीपुरद्वार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति थे। रसायन विज्ञान विभाग में उनके लंबे शैक्षणिक करियर और समाज में उनके योगदान के सम्मान में इस साल उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

डॉ. महेंद्र नाथ रॉय ने कहा कि यह जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं एक किसान परिवार का बेटा हूं। बचपन से ही मैंने गरीबी को बहुत करीब से देखा है। लेकिन मैंने हमेशा आम लोगों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश की है। वह इस सम्मान को कभी भी व्यक्तिगत सफलता के रूप में नहीं देखते हैं। उनके अनुसार, यह उन अनगिनत लोगों के लिए एक सम्मान है जो समाज के लिए चुपचाप काम कर रहे है। उनका जीवन पथ आर्थिक संकट, सामाजिक बाधाओं और व्यक्तिगत संघर्षों से होकर आगे बढ़ रहा है। 
हालांकि, उन्होंने कहा कि लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने की इच्छा ने उन्हें बार-बार प्रेरित किया है। उन्हें पहले शिक्षारत्न, शिक्षा ज्योति, बंग भूषण अवॉर्ड और CV रमन अवॉर्ड सहित कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *