दीपावली के पहले डीआरआई ने करोड़ों रुपये के सोने की बिस्कुट की बरामद, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 22 अक्टूबर (नि.सं.)। दीपावली के पहले केंद्रीय राजस्व खुफिया विभाग ने सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए करोड़ों रुपये के सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई के सिलीगुड़ी डिवीजन के अधिकारियों ने जलपाईगुड़ी के राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अभियान चलाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी के दौरान उसके पास से 19 सोने के बिस्कुट बरामद की। जिसका कुल वजन 2 किलो 215 ग्राम बताया जा रहा है। बरामद सोना का बाजार मूल्य 1 करोड़ 72 लाख 57 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं, आरोपी की पहचान गौरव कुमार साहा के रूप में की गई है। डीआरआई सूत्रों के अनुसार आरोपी गौरव बांग्लादेश-भारत सीमा के जरिए यह सोना भारत में तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। उससे पहले डीआरआई ने तस्करी के सोना के साथ गौरव को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। इधर, इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन शामिल है। इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है। डीआरआई पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

holiganbet girişcasibom 780JOJOBETcasibom giriş güncel adrescasibom 760 girişgüncel girişlerJojobetjojobetCasibom GirişCasibomDeneme Bonusu Veren SitelerCasibom Girişdeneme bonusuJojobet GirişHoliganbet - Giriş - Üyelik - Bonus - Güncel AdresiCasibom ⚡️ Casibom Giriş ⚡️ En iyi Casino SitesiCASİBOM : Güncel Giriş - Bonuslar - Kayıt OlJojobet Yeni Adresi, Jojobet Mobil Giriş, Jojobet Üyelikcasibom giriş