डीआरआई ने करोड़ों के सोने के साथ दो को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 22 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी डीआरआई यूनिट की टीम ने इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर से सिलीगुड़ी के रास्ते कोलकाता में होने वाले सोना तस्करी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम असदुल हक और बिकी हक है। दोनों कुचबिहार दिनहाटा के निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरआई को गुप्त सुचना मिली की कुचबिहार से कोलकाता गामी उत्तर बंग एक्सप्रेस ट्रेन से सोने की तस्करी होने वाला है। जिसके बाद डीआरआई यूनिट की टीम ने कुचबिहार स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में अभियान चलाया। दोनों आरोपियों असदुल हक और बिकी हक को शिनाख्त करके तलाशी ली। इस दौरान दोनों के पास से कुल 28 पीस सोना कि बिस्कुट बरामद हुई। जिसके बाद डीआरआई ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सोने का वजन 3 किलो 290 ग्राम आंकी गई है। जबकि बरामद सोने का बाजार मूल्य दो करोड़ से अधिक है। आज डीआरआई ने दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। न्यायाधीश ने बचाव और सरकारी पक्ष की दलील को सुनने के बाद दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom giriş